SankaTamochana HanumAnAshhTaka in Hindi - संकटमोचन हनुमानाष्टक हिंदी में

संकटमोचन हनुमानाष्टक

मत्तगयन्द छन्द

बाल समय रबि भक्षि लियो तब तीनहुँ लोक भयो अँधियारो ।

ताहि सों त्रास भयो जग को यह संकट काहु सों जात न टारो ।

देवन आनि करी बिनती तब छाँड़ि दियो रबि कष्ट निवारो ।
को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥ १ ॥

बालि की त्रास कपीस बसै गिरि जात महाप्रभु पंथ निहारो

चौंकि महा मुनि साप दियो तब चाहिय कौन बिचार बिचारो ।

कै द्विज रूप लिवाय महाप्रभु सो तुम दास के सोक निवारो ।

को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥ २ ॥

अंगद के सँग लेन गये सिय खोज कपीस यह बैन उचारो ।

जीवत ना बचिहौ हम सो जु बिना सुधि लाए इहाँपगु धारो ।

हेरि थके तट सिंधु सबै तब लाय सिया सुधि प्रान उबारो ।

को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥ ३ ॥

रावन त्रास दई सिय को सब राक्षसि सों कहि सोक निवारो ।

ताहि समय हनुमान महाप्रभु जाय महा रजनीचर मारो ।

चाहत सीय असोक सों आगि सु दै प्रभु मुद्रिका सोक निवारो ।

को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥ ४ ॥

बान लग्यो उर लछिमन के तब प्रान तजे सुत रावन मारो ।

लै गृह बैद्य सुषेन समेत तबै गिरि द्रोन सु बीर उपारो ।

आनि सजीवन हाथ दई तब लछिमन के तुम प्रान उबारो ।

को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥ ५ ॥

रावन जुद्ध अजान कियो तब नाग कि फाँस सबै सिर डारो ।

श्रीरघुनाथ समेत सबै दल मोह भयो यह संकट भारो ।

आनि खगेस तबै हनुमान जु बंधन काटि सुत्रास निवारो ।

को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥ ६ ॥

बंधु समेत जबै अहिरावन लै रघुनाथ पताल सिधारो ।

देबिहिं पूजि भली बिधि सों बलि देउ सबै मिलि मंत्र बिचारो ।

जाय सहाय भयो तब ही अहिरावन सैन्य समेत सँहारो ।

को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥ ७ ॥

काज किये बड़ देवन के तुम बीर महाप्रभु देखि बिचारो ।

कौन सो संकट मोर गरीब को जो तुमसों नहिं जात है टारो ।

बेगि हरो हनुमान महाप्रभु जो कछु संकट होय हमारो ।

को नहिं जानत है जगमें कपि संकटमोचन नाम तिहारो ॥ ८ ॥

दोहा

लाल देह लाली लसे अरू धरि लाल लँगूर ।

बज्र देह दानव दलन जय जय जय कपि सूर ॥

सियावर रामचन्द्र पद गहि रहुँ ।

उमावर शम्भुनाथ पद गहि रहुँ ।
महावीर बजरँगी पद गहि रहुँ ।

शरणा गतो हरि ॥

॥ इति गोस्वामि तुलसीदास कृत संकटमोचन हनुमानाष्टक सम्पूर्ण ॥

Post a Comment

أحدث أقدم